नए साल से पहले ISRO ने रचा इतिहास, स्पैडेक्स की सफल लॉन्चिंग करने वाला चौथा देश बना भारत
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 2025 की शुरुआत से पहले एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने अपने PSLV-C60 SpaDeX (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। इस सफलता के साथ भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन गया है, जिसके पास अंतरिक्ष में डॉकिंग करने की उन्नत तकनीक है। […]