शिमला में आवारा कुत्तों का एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू, नगर निगम ने साझा किया शेड्यूल

शिमला (Hillstime.in) – शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से नगर निगम ने एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए नसबंदी अभियान फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अब नगर निगम का एबीसी-एआर (डॉग) सेंटर 16 दिसंबर से एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू करेगा।

नगर निगम प्रशासन के मुताबिक, शिमला के सभी वार्डों में यह टीकाकरण अभियान साल में एक बार किया जाता है। इसके जरिए रेबीज के बढ़ते खतरे को कम करने की योजना है। अभियान के सफल संचालन के लिए नगर निगम ने स्थानीय एनजीओ से सहयोग की अपील की है।
नगर निगम का उद्देश्य
नगर निगम के वीपीएचओ राहुल नेगी का कहना है, “शहर में रेबीज का खतरा कम करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को आवारा कुत्तों के काटने से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।”

शेड्यूल: एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान
नगर निगम ने शिमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए टीकाकरण का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है:
- 16 दिसंबर: अपर ढली, लोअर ढली, मशोबरा
- 18 दिसंबर: संजौली चौक, इंजन घर
- 20 दिसंबर: जाखू, मॉल रोड, बैनमौर, छोटा शिमला
- 23 दिसंबर: शांति विहार, भट्टाकुफर, सांगटी
- 26 दिसंबर: मल्याणा, कसु पटी, पंथाघाटी
- 28 दिसंबर: विकासनगर, कंगनाघार
- 30 दिसंबर: न्यू शिमला, पटयोग
- 5 जनवरी: खलीनी, कनलोग
- 8 जनवरी: भराड़ी, रूलदूभट्टा
- 10 जनवरी: लोअर बाजार, सब्जी मंडी, राम बाजार
- 18 जनवरी: केथू, अन्नाडेल
- 19 जनवरी: नाभा, फागली, कृष्णनगर
- 22 जनवरी: टुटू, मज्याट, बालूगंज, समरहिल
- 27 जनवरी: कच्ची घाटी, टूटीकंडी, चक्कर
स्थानीय एनजीओ से सहयोग की अपील
नगर निगम ने स्थानीय एनजीओ से इस अभियान में भाग लेने और अपनी सेवाएं प्रदान करने की अपील की है। इससे अभियान को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
शिमला में आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से चर्चा में है। नसबंदी का काम 2021 से चल रहा है, लेकिन वैक्सीनेशन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया था। इस अभियान से शिमला शहर के नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Hillstime.in पर शिमला की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें।